आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में टंªप भी मजबूजी के साथ खड़े हैं – डा. संदीप कटारिया

क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए आतंकवाद के गढ पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। पाकिस्तान का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं।’

इस दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के अपने फैसले को दुनिया के सामने सही बताया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामने 70 साल से एक और बड़ी चुनौती थी जिसे कुछ दिन पहले भारत ने फेयरवेल दे दिया है। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका लाभ आतंकवाद और अलगाववाद  बढ़ाने वाली ताकतें उठा रहीं थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत के संविधान ने जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए हैं, वहीं अधिकार जम्मू-कश्मीरऔर लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं वहां की महिलाओं-बच्चों-दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है। इस बीच  पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ पाकिस्तान के विरोध पर तीखा तंज कसा।

पाकिस्तान पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा हैं। अमेरिकी राश्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाशण में कहा कि हम इस्लामिक आतंकियों से बचाव के लिए तैयार है। सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच नई रक्षा नीति होगी। हम इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे।

ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने कहा, ‘ सदियों से हमारे देश में दर्जनों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां, सह अस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं। आज भी करोड़ों लोगों की मातृभाषा बनी हुई है। सिर्फ भाषा ही नहीं, हमारे देश में अलग-अलग पंथ, दर्जनों संप्रदाय, सैकड़ों तरह की अलग-अलग क्षेत्रीय खान-पान, अलग-अलग वेशभूशा, अलग-अलग मौसम-़ऋतु चक्र इस धरती को अद्भुत बनाते हैं। विविधता में एकता, यही हमारी धरोधर है, यही हमारी विषेशता है भारत की यही डीवरसिटी हमारी विबरेंट डेमोकरेसी का आधार है। यही हमारी शक्ति है, यही हमारी प्रेरणा है’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *