समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए व समाजसेवा में उत्कृश्ट प्रदर्षन करने वालों का हौसला अफजाई करने के लिए विभिन्न संस्थाए प्रयासरत है इसी क्रम में डॉन नामक एक प्रसिद्ध अन्तराष्ट्री संस्था ने गत दिवस बिजनेस समित एण्ड अवॉर्ड 2019 Business Summit & Award 2019 दुबई में 7 सितम्बर 2019 को सात सितारा होटल एटलानटिक्स प्लम में आयोजित किया गया। जिसमें भ्रष्ट्राचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राश्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया को समाज के प्रति उत्कृश्ट प्रदर्षन करने के लिए बेस्ट सोशल परसन आफ दी ईयर (Best Social Person of the Year) से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर के द्वारा दिया गया। इस अवार्ड में डा. संदीप कटारिया के साथ उनके मित्र हरीष ट्रवेलर एजेन्ट भी थे। यह अवार्ड अबू धाबी के राजकुमार हाइनेस (Highness Sheikh Tahnoon Bin Saeed Bin Tahnoon Al Nahyan) के द्वारा दिया जाना था पर पिछले तीन दिन से वो बीमार थे जिस वजह से यह अवार्ड अभिनेत्री करिष्मा कपूर ने दिया। इस अवार्ड में श्री के. सी. त्यागी चीफ जनरल सेक्रेटरी एण्ड स्पोकपरसन आॅफ जेडीयू, श्री मनसुख एल. मनडाविया मंंत्री केमिकल एण्ड फरटिलाइजर, श्री सुधीर मितल एमडी जीपी ग्लोबल दुबई, श्री पंकज जैन एमडी कडब्यू ग्रुप, श्री बादल योगनिक एमडी कुषमेन एण्ड वर्कफिल्ड, श्री गगन रणदेव नेषनल डॉक्टर कोलीइयरस, श्री अजित शुक्ला पूर्व अध्यक्ष बीसीसीआई, श्री विपुल गिरी एमडी एससीसी बिल्डरस, डा. अनन्ता रघुवंषी सीनियर डायरेक्टर डीएएमएसी प्रोपर्टीस आदि के गणमान्य हस्तियां सम्मिलित थे। करिष्मा कपूर के द्वारा डा. संदीप कटारिया के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही डा. संदीप कटारिया ने कहा कि भविश्य में भी हमेषा समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से काम करते रहूंगा। अभिनेत्री करिष्मा कपूर ने कहा कि इस प्रकार के पुरूस्कार मिलने से समाजसेवा क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवियों की हौंसला अफजाई भी होती हैं। इस कार्यक्रम में कई अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए पुरूस्कृत किया गया। डा. संदीप कटारिया के गुड़गांव आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

