कम नहीं हो रहे महिलाओं पर अत्याचार: कुछ महिलाएं ही निडर होकर जीने की कल्पना कर सकती है। वैश्वीकरण के दौर में महिलाएं आज आसमान को बुलंदियों को छू रही है अपने सपने को साकार करने के लिए वे हर मुमकिन कोशिश भी कर रही है काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली है, पर क्या , वास्तव में महिलाओं को उनका मुकाम हासिल हुआ है? घर की दहलीज पार करके वह पुरूषों की बराबरी करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम भी कर रही है। उसने उन क्षेत्रों में भी अपनी छाप छोडी है, जहां पहले सिर्फ पुरूषों का ही वर्चस्व था। राजनीति के दाव-पेंच हो या व्यापार जगत, या फिर खेल का मैदान हो महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है यही वजह है कि समय समय पर महिला सशक्तिकरण का मुद्दा भी सामने आता रहता है लेकिन। बहस और चर्चाओं के दौर में यह विषय एक बार फिर ज्वलंत हो उठा है हमारे सामने कई सवाल भी बडे आकार में आ खडे हुए है और मेरे अंदर का इंसान सोचने पर मजबूर है।
आखिर कार महिला सशाक्तिकरण है क्या ? आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाना। क्या महिलाओं को समाज में उनकी जगह मिल जायेगी ? वह पुरूषों को अपने वजूद का एहसास करा पायेगी? नहीं, इस तरह औरत-आदमी के खेल में हम इंसान होने से चूक जायेगें और इससे महिलाओं को समाज में अपनी पैठ बनाने में कामयाबी नहीं मिल सकती। जिस आजादी को हासिल करने के लिए महिलाओं ने अपना घर छोडा है, क्या उसे पैसों के बल पर हासिल किया जा सकता है? क्या पैसा उस आजादी का अहसास करा देता है? नहीं, यह सच्चाई नहीं है। पैसों के पीछे भागते-भागते हम पर सामाजिकता से ज्यादा के बाजारवाद हावी हो गया है। लेकिन फिर भी औरते वहीं खडी है, और इस का खामियाजा भी महिलाओं को ही भुगतना पड रहा है क्योंकि आज भी महिला और पुरूष एक दूसरे के लिए सिर्फ भोग की वस्तु से ज्यादा कुछ नहीं है और जब से किसी भी तरह से हावी होता है तो कमजोर कडी टूट जाती है, यानी जिम्मेदार औरत! और इससे ज्यादा कुछ नहीं इसलिए जरूरत हमारी सोच में बदलाव की है। भारत ही नहीं दुनिया के किसी भी दूसरे देश में महिलाओं की स्थिति कमोबेश एक ही है
आए दिन अखबार के पन्नों और तमाम न्यूज चैनलों पर महिलाओं के साथ अत्याचार और भेदभाव की खबरें सुर्खियों में रहती है। हमें यह सोचने पर मजबूर भी करती है क्या महिलाओं को सचमुच उनका अधिकार मिला है? क्या वास्तव में वो निडर होकर जीने की कल्पना कर सकती है क्या आज भी वह कदम-कदम पर असुरक्षा की भावना लिए हुए नहीं जी रहीे है कि ना जाने अगले पल वह कहां और किस परिस्थिति में हो? वह अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त क्यों नहीं हो पायी? यह ड़र आदमी और औरत में बराबर है।
बेटियां और बहुएं तो अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है आज भी दहेज प्रथा, यौन उत्पीडन, बलात्कार के मामले तेजी से बढ़ रहे है और इन सब वारदातों को अंजाम देते है वे और भी ज्यादा सहमे हुए है। इस घटना के घातक परिणामों से वाफिक होने की वजह से वे भू्रण हत्या, बाल विवाह के रास्ते पर भी चल देते है। ये ड़र कितना फैल रहा है समस्या उतनी ही गंभीर होती जा रही है इस पर अब तक लगाम नहीं कसा जा सका है और ना हीे कोई सोच कायम हुई, फिर हम किस महिला सशाक्तिकरण की बात करते है किस आधार पर नेता यह दावा करते है कि आधी आबादी को उनका हक मिल गया है।
सच तो यह है कि महिला सशक्तिकरण की कल्पना करना उस मुराद की तरह है। जिसकी पूरी होने की उम्मीद बहुत कम नजर आती है क्योंकि हम क्या चाहते है? यह अब तय नहीं कर पाये है। जब तक इंसान अपने मनोरंजन के लिए विपरीत लिगों का इस्तेमाल करने की मानसिकता नहीं बदलेगा तब तक औरतें यूं ही जुल्म का शिकार होती रहेगी। इस पुरूष प्रधान समाज में घुट-घुट कर जीने को मजबूर होगी क्योंकि वो महिलाएं जो कालांतर में इस सामाजिकता में ढ़ल चुकी है, इसकी वकालत भी करेंगी आज भी महिलाएं पुरूषों के आगे घुटने टेकने को मजबूर है यहीं उनका धर्म बन चुका है। हर कदम पर उन्हें यह महसूस कराया जाता है कि उसे अपनी हद में रहना चाहिए और यह हद तय करने का जिम्मा ले रखा समाज के उन ठेकेदारों ने, जो इस दमन के अधिनायक हो।
इस सामाजिक परिदृश्य में यह कह सकते है कि महिला आज भी अबला है उसे सबला होने में अभी और वक्त लगेगा और इससे लिए इंसान को अपनी सामाजिक सोच बदलनी होगी। व्यभिचार का दौर थमने के बाद ही महिलाएं सुकून की जिंदगी जी पायेगी। इसके लिए हम पूरी तरह से पुरूषों को ही दोषी नहीं ठहरा सकते है इसकी जिम्मेदार खुद महिलाएं भी है।
ऐसी महिलाएं भी कम नहीं है जो अपने फायदे के लिए कभी कभार सिर्फ मनोरंजन के लिए भी गैर मर्दों से रिश्ता बनाने से नहीें चूकती है यही वजह है कि आज भारत में भी लिव-इन रिलेशनशिप की जडें़ मजबूत हो चुकी है विवाहेत्तर संबंधो का चलन बढ गया है इसकी वजह से तलाक के मामलों में भी काफी इजाफा हो रहा है। इस प्रकार की कुछ समस्याएं अभी छोटी है, लेकिन इनके आकार को बदलते ही हम और बडे नैतिक पतन की और बढ जायेगें। अब! अगर हम इसके लिए संस्कृति को दोष दें तो गलत होगा, क्योंकि खुद हम जिम्मेदार है इस पतन के लिए कुल मिलाकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि जब तक हम अपनी मानसिकता नहीं बदलेंगे तब तक समाज में महिलाओं को अपनी जगह नहीं मिल सकती।

