बदलते भारत की तस्वीर – डॉ. संदीप कटारिया

क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन  के राष्ट्रीय  अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया ने बताया कि जो अमेरिका एक समय सीधे मुंह बात करने में अपनी तौहीन समझता था, उससे आज हमारे प्रधानमंत्री आंख से आंख मिलाकर बात करने लगे हैं। मजे की बात यह है कि अमेरिका जैसा देश और वहां की व्यवस्था भारत को राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग करने को मजबूर होने लगी है। दुनिया के राजनायिकों के लिए यह अमेरिका के अगले साल होने वाले चुनावों के अभियान की शुरूआत भी मानी जा रही है और मानी भी क्यों नहीं जाए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोकसभा चुनावों की तर्ज पर वहां भी नारा दे ही दिया कि अबकी बार ट्रंप सरकार। इस संबोधन के साथ ही 50 हजार लोगों से खचाखच भरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंंज उठा। दुनिया के 200 करोड़ लोगों द्वारा मोदी-ट्रंप की इस जुगलबंदी को लाइव प्रसारण को देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं। भले ही यह दावे अतिषयोक्तिपूर्ण लगे पर इसमें कोई दोराय नहीं कि दुनिया के देशों की आंखें इस हाउडी मोदी पर टिकी रहीं।

इसे भारतीय विदेश नीति की बड़ी जीत कहा जाए या कुछ और पर अब यह साफ हो गया है कि आज का भारत बहुत कुछ बदल गया है। एक समय था जब दुनिया के देशों के दो पावर सेक्टर अमेरिका और सोवियत रूस होते थे। समय बदला चीन नई ताकत में उभर कर आया। पर पिछले पांच छह सालों में भारत की विदेश नीति ने जिस तरह से करवट ली है उससे दुनिया के देशों के सामने भारत बराबर की शक्ति के रूप में उभरा है। आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देश भारत के साथ आए हैं। दुनिया के किसी देश की हिम्मत खुलकर पाकिस्तान का पक्ष लेने की नहीं हो रही हैं। यहां तक कि जम्मू कष्मीर के मुद्दे पर दुनिया का कोई देश पाकिस्तान के पक्ष में नहीं आया है और किसी देश ने जम्मू कष्मीर में धारा 370 और 35ए पर हमारे देश के निर्णय का दबे शब्दों में भी विरोध नहीं किया है। बल्कि आज भारत दुनिया के देशों के सामने जम्मू कष्मीर का आंतरिक मामला सिद्ध करने के साथ ही खुलकर पीओके की बात पुरजोर शब्दों में करने लगा है। कष्मीर की वर्तमान स्थिति पर दुनिया का कोई देश प्रष्न चिन्ह उठाने आगे नहीं आया है। यह हमारी विदेश नीति की बड़ी जीत है। अमेरिका के ह्नस्टन शहर में हाउडी मोदी सम्मेलन में ट्रंप का मोदी के साथ आना ही अपने आप में बड़ी बात है। वहीं इस सम्मेलन में 50 हजार लोगों की उपस्थिति भी बड़ी बात है। रंगारंग कार्यक्रम और मोदी-ट्रंप का संबोधन अपने आप में संदेश है। दोनों ही नेताओं ने खुलकर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संदेश दिया तो दूसरी ओर आर्थिक मोर्चे पर भी साझा प्रयास करने पर सहमति बनी। ट्रंप ने कहा कि दोनों ही देशों के संविधान के शुरूआती तीन शब्द वी द विपुल है। इसके माध्यम से हम का संदेश दिया गया है। सीमाओं की सुरक्षा की बात भी खुलकर आई तो आपसी सहयोग के समझौते भी हुए। भले ही आलोचकों द्वारा इस मंच का उपयोग ट्रंप द्वारा अगले साल होने वाले चुनावों के लिए किया जाना माना जा रहा हो, लेकिन यह कोई मामूली जलसा नहीं था। यह कोई चुनावी सभा भी नहीं थी। बल्कि यह पहला मौका है जब दुनिया के दो बड़े देशों के प्रमुख इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और जिस गर्मजोषी से मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी सामने आई उससे दुनिया के देश हतप्रभ रह गए हैं। हालांकि मोदी ने अपनी शैली में अपने परिवार से मिलाने की बात कही तो अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा भी दे दिया।

आज दुनिया के देशों  के सामने दो ही बड़े मुद्दे हैं और वे या तो आतंकवाद को लेकर है या फिर आर्थिक मंदी को लेकर। हाउडी मोदी कार्यक्रम ने इस्लामी आतंकवाद की खिलाफ भारत और अमेरिका के साथ लड़ने का संकल्प कर सारी दुनिया को इसके लिए आगे बाने का संदेश भी दे दिया है वही आर्थिक क्षेत्र में भी परस्पर सहयोग के समझौते कर एक दूसरे में विष्वास व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *