क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया ने बताया कि कोई बेशर्मी करे और फिर शर्मिंदा होने की बजाय तनकर खड़ा हो जाए तो उसका क्या किया जाना चाहिए। यही सवाल आज देश की सबसे बड़ी पंचायत के सामने है। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खिंयों में रहने वाले समाजपार्टी के सांसद आजम खान ने बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ आपŸिाजनक टिप्पणी की निंदा की। सदस्यों ने सर्वसम्मति से आजम के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की लोकसभा अध्यक्ष ने इस मामले में जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है। वहीं रमा देवी ने कहा कि आजम खान हीरो बनने आया है, मैं उसे जीरो बनाने आई हूं।
रमा देवी ने कहा कि संसद में मुझे जनता ने प्रेम से यहां भेजा है। आजम खान की बोली में गंदगी से मुझे बहुत परेशानी हुई है। सांसद की एक गरिमा होती है। जब अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाली महिला से आजम खान इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल कर सकते हैं तो साधारण महिला से कैसे बात करते होंगे? आजम की बातंे बहुत पीड़ा देने वाली होती हैं। इतना सब होने के बाद भी संसद में पीठासीन अधिकारी को बहन कहकर सदन से बाहर चले गए। इससे बेशर्मी की बात और क्या हो सकती है। शायद उन्हें पता ही नहीं है कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और हमारे संस्कारों में बहन का दर्जा क्या है। हर इंसान अपनी बहन से जी जान से प्यार करता है, लेकिन कोई भी भाई उसकी आंखों में आंखे डालकर नहीं बैठा रहता। आजम खान ने लोकसभा चुनाव में भी पूर्व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के अंतरवस्त्रों पर टिप्पणी की थी। उनके बाद भी जमकर हंगामा हुआ, लेकिन आजम चुनाव जीतकर संसद पहंुचने मंे कामयाब हो गए। हद तो तब हो गई जब अखिलेश यादव ने भी संसद में आजम खान के बयान का बचाव किया हैं जब इस बारे में रमा देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस प्रकार की बात बोलते-बोलते आदत पड़ गई हैं यूपी में भी इन्होंने इसी प्रकार से सरकार चलाई। हमारे योगी जी को बिगड़े माहौल में संभालने में बहुत दिक्कत हो रही है। यूपी के लोग भयभीत रहते हैं। आजम खान जैसे लोगों का तो संसद में रहना भी उचित नहीं है। हम अगर सांसद की कुर्सी पर आए हैं तो सबको सम्मान देने के लिए आए हैं।
रमा देवी ने कठोर शब्दों में कहा कि अगर आजम खान को बोलने की अक्ल नहीं है तो इस बार सीख जाएंगे। मैं तो चाहती हूं कि अगर उस दिन माफी मांग लेते तो मैं माफ कर देती। लेकिन अब माफी मांगने के बाद अध्यक्ष जी कहंेगे तो ही मैं माफ करूंगी। आजम खान ने अगर माफी नहीं मांगी तो हम ऐसा कदम उठाएंगे कि उन्हें जीवनभर याद रहेगा कि किसी महिला को कैसे देखना चाहिए। इसके साथ रमा देवी ने आजम खान की सदस्यता रद्द करने की भी मांग की, उन्होंने कहा कि आजम खान खुद को बहुत बड़ा हीरो समझते हैं। हीरो को जीरो बनाने के लिए रमा देवी आई हैं।

